1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर: बाजार में बेचने के लिये शारदा के तट पर तरबूज लेने गया युवक डूबा

सीतापुर: बाजार में बेचने के लिये शारदा के तट पर तरबूज लेने गया युवक डूबा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीतापुर: बाजार में बेचने के लिये शारदा के तट पर तरबूज लेने गया युवक डूबा

सीतापुर थाना तंबौर कस्बे के मोहल्ला नवाब गंज निवासी शानू पुत्र अलीम भूरे आज सुबह 10 बजे के करीब अपने मोहल्ले के ही निवासी दोस्त इश्तियाक पुत्र कलीम, रहीम पुत्र सलीम .

आकिब पुत्र गड्ढे व नवाब साहब पुरवा निवासी अफगान पुत्र इस्माइल के साथ थाना तंबौर इलाके के ही ग्राम राय मरोड़ स्थित शारदा नदी के तट पर बेचने के लिए तरबूज लेने गया था।

जहां पर नहाने के दौरान शानू गहराई में चला गया। इसे डूबता देख उसके दोस्तों ने चीख पुकार लगाई जिसकी आवाज सुन आस पास के लोग मदद के लिए दौड़े।

लेकिन तब तक युवक नदी की गहराई में जा चुका था। अभी भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मगर शानू की खोजबीन नही हो सकी है।

सूचना मिलते मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अमित भदौरिया स्टीमर पर सवार होकर नदी में तलाश की लेकिन डूबे युवक का कोई पता नही लगा। अभी स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तलाश जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...