उज्जैनः सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक में चल रहे निर्माण कार्यों का हाई लेवल निरीक्षण किया गया है।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विजिटर फैसिलिटी सेंटर, निशुल्क अन्नक्षेत्र, हरसिद्धि रोड, नृसिंह घाट रोड और रामघाट क्षेत्र सहित कई प्रमुख स्थानों का दौरा किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, मजबूती और समयसीमा को लेकर स्पष्ट निर्दश दिए।

प्रशासन ने कहा कि सभी कार्य तय समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। ताकि सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी… और हर कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट