1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सिंहस्थ 2028: प्रशासन-संतों ने किया ग्राउंड निरीक्षण, सड़कों का चौड़ीकरण व अतिक्रमण हटाने पर फोकस

सिंहस्थ 2028: प्रशासन-संतों ने किया ग्राउंड निरीक्षण, सड़कों का चौड़ीकरण व अतिक्रमण हटाने पर फोकस

निरीक्षण के दौरान सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने और शहर में व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा लगातार सड़क निर्माण के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जारी है।

By: Naredra 
Updated:
सिंहस्थ 2028: प्रशासन-संतों ने किया ग्राउंड निरीक्षण, सड़कों का चौड़ीकरण व अतिक्रमण हटाने पर फोकस

उज्जैनः सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां अब जमीन पर तेजी से नजर आने लगी हैं। प्रशासन हर स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा है। इसी कड़ी में आज अधिकारियों और संत समाज ने संयुक्त निरीक्षण किया।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत संभाग आयुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने रामानुज कोट और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान साधु-संतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने और शहर में व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा लगातार सड़क निर्माण के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जारी है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। वहीं साधु-संतों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों को गति देने पर भी जोर दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में उज्जैन को एक सुव्यवस्थित, सुगम और सुरक्षित धार्मिक नगरी के रूप में तैयार किया जाएगा। ताकि सिंहस्थ 2028 एक सफल और भव्य आयोजन बन सके।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...