सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना का कहर देखने को मिला। ग्यारह पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया।
अब तक जिले 63 कोरोना मरीज पाए जा चुके है। जिसमे 19 केस ठीक भी हो चुके है। जिले में चार गाँव हॉटस्पॉट भी है।
आज मिले ग्यारह मरीजों में से 3 शोहरतगढ़, 3 नौगढ़,3 लोटन एक डुमरियागंज और इटवा कोरन्टीन सेंटर में मिले है।
जिले में सबसे अच्छी बात यह है कि अबतक जितने भी केस मिले है सभी कोरन्टीन सेंटर में मिले है। यह जिले के लिए थोड़ी राहत की बात है।
आज मिले सभी लोगों को बस्ती जिले के रुधौली में भेजा जा रहा है। आप को बताते चले कि जिले में लगातार आये दिन कोरोना पेसेंट मिल रहे है।
जिससे इसका संक्रमण में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे लोगो मे काफी दहशत भी देखा जा रहा है।