रिपोर्ट: सत्यम दुबे
अयोध्या: भगवान श्री राम का बनने वाला भव्य मंदिर 70 एकड़ में प्रस्तावित थी। जो अब बढ़ कर 107 एकड़ कर दिया गया। आपको बता दें कि ट्रस्ट ने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि परिसर के आसपास ट्रस्ट ने 7285 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है, जिसके बाद अब राम मंदिर परिसर का निर्माण 107 एकड़ में बनाया जायेगा।
आपको बता दें कि ट्रस्ट जमीन खरीदाने के लिए यहां के नागरिकों से कर रहा है। अब राम मंदिर परिसर में ही यज्ञशाला, श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़ी झांकियां, पुस्तकालय, संग्रहालय निर्मित कर इसे दुनिया का भव्यतम मंदिर बनाने की योजना है। पहले जमीन के बैनामे के साथ ही परिसर के पास अन्य भवनों, मंदिरों व भूमि की खरीदारी की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने एक करोड़ रुपए में पहली जमीन खरीदी है। खरीदा गया भूखंड 676.85 वर्ग मीटर का है, जो नगरी की शीर्ष पीठ अशर्फी भवन से सटा है। आपको बता दें कि स्वामी दीपनारायण ने ट्रस्ट को जमीन का बैनामा लिखा है।
आपको बता दें कि भगवान राम का मंदिर पांच एकड़ में बनना है। मंदिर का पूरा परिसर अब तक 70 एकड़ में सीमित था, लेकिन ट्रस्ट ने इसके विस्तार की योजना बनाई, जिसे अब जमीन पर उतारने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसे तकरीबन 107 एकड़ तक विस्तारित किया जाना है। ट्रस्ट जल्द ही रामकोट के अन्य भवन तथा मंदिर स्वामियों से भी भूमि हासिल करने की कोशिश करेगा।
वहीं हाईवे के किनारे बन कर तैयार नया बस स्टेशन अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। परिवहन निगम ने नए बस स्टेशन पर अयोध्या धाम बस स्टेशन का बोर्ड लगा दिया है, हालांकि इस नवर्निर्मित बस स्टेशन से बसों का संचालन कब प्रारंभ होगा, इस पर जिम्मेदार अधिकारी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।
आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय का फैंसला आने के बाद पीएम मोदी ने श्री राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। जिसके बाद मंदिर निर्माण की प्रकृया तेज हो गई है।