1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दतिया के ग्राम बिलहारी में बॉलीवुड मूवी शक्तिशालिनी की शूटिंग शुरू

दतिया के ग्राम बिलहारी में बॉलीवुड मूवी शक्तिशालिनी की शूटिंग शुरू

फ़िल्म निर्माता आदित्य सर्पोत्तदार की नई फ़िल्म शक्तिशालिनी की शूटिंग ग्राम बिल्हारी में चल रही हैं। फ़िल्म में लाइन प्रोड्यूसर लालू राजावत हैं।

By: Naredra 
Updated:
दतिया के ग्राम बिलहारी में बॉलीवुड मूवी शक्तिशालिनी की शूटिंग शुरू

दतियाः जिले की लोकेशन्स सिने जगत को आकर्षित करने लगी हैं। जिले में फिल्मों की शूटिंग का क्रेज बढ़ने से स्थानीय कलाकारों को भी उभरने का मौका मिल रहा है।

बिगत माह सुप्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता प्रकाश झा की जनादेश और राज कुंद्रा की द ग्रेट पंजाब रॉबरी आदि फिल्मों की दतिया किला परिसर एवं रामलला असनई के पास शूटिंग के बाद अब एक बार फिर दतिया में बॉलीवुड कलाकारों ने डेरा डाल रखा है।

फ़िल्म निर्माता आदित्य सर्पोत्तदार की नई फ़िल्म शक्तिशालिनी की शूटिंग ग्राम बिल्हारी में चल रही हैं। फ़िल्म में लाइन प्रोड्यूसर लालू राजावत हैं, साथ ही बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ स्थानीय नवोदित कलाकार शंभू राजा परमार भी नजर आएंगे, शंभू राजा परमार प्रकाश झा की जनादेश और राजकुंद्रा की द ग्रेट पंजाब रॉबरी तथा वेव सीरीज में अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...