1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. बौखलाए चीन की भारत को गीदड़ भभकी, कहा-चीनी कंपनियां निवेश के लिए दूसरा देश तलाशें

बौखलाए चीन की भारत को गीदड़ भभकी, कहा-चीनी कंपनियां निवेश के लिए दूसरा देश तलाशें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बौखलाए चीन की भारत को गीदड़ भभकी, कहा-चीनी कंपनियां निवेश के लिए दूसरा देश तलाशें

चीन ने गुरूवार को अपनी कंपनियों को भारत से हटाने की धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि जब तक सीमा पर चल रहा तनाव नहीं सुलझता भारत में काम कर रही चीनी कंपनियों को अपनी संपत्ति और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए निवेश और उत्पादन इकाइयां बंद करने पर सोचना चाहिए।

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, मौजूदा माहौल में दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर असर होने से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में यह नहीं हो सकता कि चीनी कंपनियां माहौल सामान्य होने का इंतजार करने के लिए बैठी रहें।

कंपनियों को अपने निवेश को दूसरी जगह ले जाने और वैकल्पिक बाजार की तलाश करनी चाहिए। इस लेख में उम्मीद जताई है कि भारत में चीनी कंपनियों और नागरिकों को सुरक्षा मिलेगी। बता दें कि एक दिन पहले ही चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ओपो ने भारत में अपने 5जी हैंडसेट की वर्चुअल लांचिग टाल दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...