1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिशन शक्ति के तहत शिवानी और आफरीन बनी एक दिन की कमिश्नर-मेयर, पढ़े

मिशन शक्ति के तहत शिवानी और आफरीन बनी एक दिन की कमिश्नर-मेयर, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिशन शक्ति के तहत शिवानी और आफरीन बनी एक दिन की कमिश्नर-मेयर, पढ़े

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
सहारनपुर: यूपी में मिशन शक्ति के तहत कई महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। बीते दिन इंटरनेशनल वीमेन डे के दिन भी ऐसी ही कहानी सामने आई थी। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में दो लड़कियों को एक दिन का मेयर और कमिश्नर बनाया गया है। जिसमे सहारनपुर की आफरीन बानो को एक दिन का नगर आयुक्त वही शिवानी गर्ग को एक दिन का मेयर बनाया गया है।

मिशन शक्ति के तहत चुनी गई इन लड़कियों ने न केवल ष्षेर का भ्रमण किया बल्कि लोगों की समस्याओं को भी सुना। बता दें, सहारनपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की चर्चा भी की। इतना ही नहीं उन्होंने अच्छा काम करने वालों की तारीफ की और अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की। साथ ही कई दुकानदारों का चालान भी काटा।

इसी पर सहारनपुर नागर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत मुन्ना लाल कॉलेज की दो लड़कियों को नगर आयुक्त और कमीश्नर बनाया गया। यह कार्य सरकार की गाइडलाइंस में किया गया।

जब शिवानी जिन्हे एक दिन का मेयर बनाया गया है उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मेयर की कुर्सी पर बैठकर जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को सम्मान दिये जाने की मुख्यमंत्री की यह पहल बहुत अच्छी है।

वहीं, जब आफरीन जिन्हे एक दिन की कमिश्नर बनाया गया है उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा का भाव जागृत करने की योगी सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...