1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शिल्पा शेट्टी की बहन ने खोला अपने इंडस्ट्री से दूर होने का राज, कहा-“मुझे बुरा लगता था…”

शिल्पा शेट्टी की बहन ने खोला अपने इंडस्ट्री से दूर होने का राज, कहा-“मुझे बुरा लगता था…”

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शिल्पा शेट्टी की बहन ने खोला अपने इंडस्ट्री से दूर होने का राज, कहा-“मुझे बुरा लगता था…”

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली:  अपने ठुमके से यूपी बिहार लुटने वाली बॉलीवुड डिवा शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर तो सुर्खियों में बनी ही रहती है साथ ही एक्ट्रेस सोशल मिडिया पर भी नए-नए फोटोज अपलोड कर फैंस के दिलों में छायी रहती है। जहां एक तरफ शिल्पा शेट्टी को सुर्खियों में बने रहना बखुबी आता वहीं दूसरी उनकी बहन सुर्खियों से थोड़ा कतराती नजर आती है। जी हां अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में ब्लॉकबस्टर फिल्में करने के बावजूद भी वो चर्चा में कम ही रही ।

दरअसल उनका कहना है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही फिल्में साईन करते वक्त उनके मन में कभी भी ज्यादा से ज्यादा फिल्में साइन करने का ख्याल नहीं आया। शमिता ने साल 2000 में आई मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रुपहले पर्दे पर उन्हें आखिरी बार साल 2007 में आई फिल्म ‘कैश’ में देखा गया था। शमिता ने हाल ही में 13 सालों के बाद वेब सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ के साथ अभिनय में अपनी वापसी की है। आने वाले समय में वह सुश्रुत जैन की ‘द टेनेंट’ में नजर आने वाली हैं।

शमिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि “शुरू से ही मैंने क्वॉन्टिटी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मैंने ऐसा किया होता, तो शायद मेरे लिए प्रासंगिक बने रहना मुश्किल हो जाता इसलिए मुझे नहीं लगता है कि मैंने परियोजनाओं की अधिकाधिक संख्या पर कभी गौर फरमाया है।”

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, “लेकिन दुर्भाग्य से आप एक ऐसी इंडस्ट्री में हैं, जहां निगाहों से दूर जाने का मतलब है कि आप लोगों के दिमाग से भी दूर चले गए हैं और मेरे ख्याल से ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है।”

शमिता आगे कहती हैं, “पहले-पहले मुझे इन सबका बुरा लगता था, लेकिन अब मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है क्योंकि करने के लिए कई सारी चीजें हैं और एक इंसान के तौर पर अगर मैं खुश हूं, तो यही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। मैं अपने समय का सदुपयोग कुछ न कुछ सीखने में करती हूं ताकि एक इंसान के तौर पर मेरा खुद का विकास हो सके और मैं इन चीजों के साथ खुश हूं।”

बता दें कि शमिता शेट्टी जल्द ही सुश्रुत जैन की ‘द टेनेंट’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 29 मई को रिलीज होने वाली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...