1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की शायरी हो रही है वायरल

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की शायरी हो रही है वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की शायरी हो रही है वायरल

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कभी कोई कमी भी नहीं आई है। वो नियमित अंतराल पर अपने ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही अपने रेस्तरां की वजह से भी काफी फेमस है। धर्मेंद्र ने फिर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो शायरी करते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B3dpwKenpFc/?utm_source=ig_web_copy_link

धर्मेंद्र इस वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं ‘क्या लेकर जाओगे, फकीर हो जाओ धरम’ फैन्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को दो घंटे में ही हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फार्म हाउस के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादों को अकसर याद करते नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी पुरानी फिल्म शोले से जुड़ी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की थी, जिसमें वह बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के साथ नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है, धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा है, धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में ‘सत्यकाम’, ‘खामोशी’, ‘शोले’, ‘क्रोधी’ और ‘यादों की बारात’ जैसी फिल्मों के नाम आते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...