1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का

शेयर मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बाद भारत को जिस बात का अंदेशा था उसकी शुरूआत अब हो चुकी है। भारत के शेयर मार्केट में जबर्दस्त गिरावट का दौर शुरू हो गया है। निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और सोने में निवेश कर रहे हैं, जिसके कारण सोने का रेट 41000 के आंकड़े को पार कर चुका है।

सोमवार सेंसेक्स 86 अंकों की गिरावट के साथ 41478 पर औऱ निफ्टी 56 अंकों की गिरावट के साथ 12170 पर खुला। लेकिन दोपहर 2.19 बजे सेंसेक्स 820 अंकों की भारी गिरावट के साथ 40, 644 पर ट्रेड कर रहा था। जबकि निफ्टी 243 अंकों की गिरावट के साथ 12 हजार के नीचे 11983 पर पहुंच चुका था। 50 में से 48 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

इससे पहले 12.50 बजे सेंसेक्स 714 अंकों की गिरावट के साथ 40749 पर ट्रेड कर रहा था । 30 में से 27 शेयर में गिरावट था। जबकि निफ्टी 208 अंकों की गिरावट के साथ 12018 पर ट्रेड कर रहा था। 50 से से 46 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं जिसके कारण लगातार यह महंगा हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...