1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सीएम मोहन यादव ने पेश किया ‘GYANII’ विकास मॉडल, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर

सीएम मोहन यादव ने पेश किया ‘GYANII’ विकास मॉडल, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) संकल्प को आधार बनाकर मध्यप्रदेश का ‘GYANII’ विकास मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1.25 लाख एकड़ से अधिक रेडी-टू-यूज लैंड बैंक, 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क और बेहतर रेल-हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध है।

By: BS Yadav 
Updated:
सीएम मोहन यादव ने पेश किया ‘GYANII’ विकास मॉडल, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के समग्र विकास और औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रदेश का ‘GYANII’ विकास मॉडल प्रस्तुत किया है। यह मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) के संकल्प को आधार बनाकर तैयार किया गया है, जिसमें बुनियादी ढांचे और औद्योगिकीकरण को विशेष महत्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मजबूत आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। इसी दिशा में राज्य में 1.25 लाख एकड़ से अधिक का रेडी-टू-यूज लैंड बैंक उपलब्ध कराया गया है, जिससे नए उद्योगों की स्थापना और निवेशकों को सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक का सुदृढ़ सड़क नेटवर्क विकसित किया गया है, जिससे शहरों, कस्बों और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। इसके साथ ही आधुनिक रेल और हवाई सेवाओं के विस्तार से परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 6 प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। ये कॉरिडोर मालवा, बुंदेलखंड, निमाड़ और विंध्य जैसे क्षेत्रों को आपस में जोड़ते हुए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘GYANII’ मॉडल का उद्देश्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों के उत्थान, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता देना है। यह मॉडल सामाजिक और आर्थिक विकास के संतुलित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक निवेश के माध्यम से मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...