1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. छोटे बेटे अबराम की स्‍केच देख इमोशन हुए शाहरुख खान

छोटे बेटे अबराम की स्‍केच देख इमोशन हुए शाहरुख खान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छोटे बेटे अबराम की स्‍केच देख इमोशन हुए शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सुपरस्‍टार होने के साथ-साथ शाहरुख खान एक कम्‍प्‍लीट फैमिली मैन भी हैं। यह बात वह अक्‍सर अलग-अलग मौकों पर साबित भी करते हैं। वह गौरी के लिए एक अच्‍छे पति हैं तो अपने तीनों बच्‍चों के लिए लविंग फादर हैं।

https://www.instagram.com/p/B6iQiTjls8_/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। दरअसल, उनके सबसे छोटे बेटे अबराम के आर्टवर्क को शेयर किया। ड्राइंग में दो फीगर्स हैं- एक का नाम अबराम है और दूसरे का पापा। फीगर्स के इर्द-गिर्द दिल भी बने हुए हैं। और इस ड्राइंग में लिखा है, ‘अबराम लव्स पापा’। अबराम की इस ड्राइंग की फोटो अपने फैन्स के साथ शेयर करते हुए शाहरुख काफी इमोशनल भी हो गए। अभिनेता की यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और फैन्स भी इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B9NgW71lEh8/?utm_source=ig_web_copy_link

किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान ने इस क्‍यूट स्‍केच को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘3 बच्‍चों का पिता होना मेरे लिए सबसे बड़ा स्रोत है, गर्व की बात है और उपलब्धि है। इसने मुझे जीवन के हर पहलू में ईमानदारी का चुनाव करना सिखाया है। मेरे छोटे बेटे ने मुझसे कहा कि उसकी ड्राइंग में मैं उससे बेटर लग रहा हूं क्‍योंकि मैं बिना कारण मुस्‍कुरा रहा हूं’।

शाहरुख खान की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘जीरो’ के बाद कोई नई फिल्म साइन नही की है। शाहरुख को अपनी अगली फिल्म करने की अभी कोई जल्दबाजी नही है। एक्टर की ‘जीरो’ को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था, और इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थी। वही, एक्टर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...