1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर – लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों में उबाल, कलेक्ट्रेट का घेराव, आश्वासन पर माने

शाहजहांपुर – लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों में उबाल, कलेक्ट्रेट का घेराव, आश्वासन पर माने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर – लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों में उबाल, कलेक्ट्रेट का घेराव, आश्वासन पर माने

शाहजहांपुर में सिख समुदाय की लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में हिंदू संगठनों में जबरदस्त उबाल आ गया है।  उन्होंने इसे लव जिहाद की संज्ञा देते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया और लड़की की बरामदगी शीघ्र ना होने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लड़की की बरामदगी की जाएगी।  पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद ही हिंदू संगठनों ने आंदोलन समाप्त किया।

 

आपको बता दें कि शाहजहांपुर थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी सिख परिवार की नाबालिग लड़की को 05/10/2020 को गैर समुदाय का लड़का लवजिहाद के तहत अगवा कर लेकर ले गया।

जिसकी एफआईआर निगोही थाने मे दर्ज है। लेकिन लगभग ड़ेढ माह बीतने के बाद भी पुलिस लड़की को बरामद नही कर पाई। जिससे आक्रोशित होकर आज बजरंग दल एवं सिख पंजाबी महासभा ने कलेक्टर का घेराव कर, नारेबाज़ी कर रोष व्यक्त किया।

बता दें कि मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। करीब एक माह 7 दिन पहले निगोही थाने पर मुकदमा लिखा गया था। जिसके बाद 20 अक्टूबर को निगोही थाना परिषद में संकेतिक धरना प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा किया गया।

जिस पर सीओ सदर एसडीएम तिलहर ने 1 सप्ताह का समय मांगा था। लेकिन लंबा समय बीत जाने पर पुलिस अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर पाई। जिसको लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।

बजरंग दल के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व मे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश मे लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं।

जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने चिंता जाहिर की है और संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर लड़की को बरामद नहीं किया गया तो पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर जगह- जगह धरना प्रदर्शन होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...