{ रोहित पांडेय की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन पर चलती ट्रेन से 5 मजदूर कूद पड़े ,यह तो अच्छा रहा कि उनके हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
जीआरपी ने उन्हें हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया और पुलिस प्रशासन उन्हें क्वॉरेंटाइन कराने की व्यवस्था कर रहा है।
अमृतसर से गोंडा जा रही ट्रेन में शाहजहांपुर के खुदागंज के रहने वाले 5 मजदूर सवार हो गए और उन्हें किसी ने गलत सूचना दी थी कि यह ट्रेन शाहजहांपुर रुकेगी।
जब शाहजहांपुर स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकी तो रोजा जंक्शन पर हल्की हुई ट्रेन से यह पांचों मजदूर कूद पड़े।
इन मजदूरों के हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, मजदूरों के ट्रेन से कूदने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने पांचों मजदूरों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाकर उनकी जांच की गई, मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और सभी को क्वॉरेंटाइन कराने को कहा है।