1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शाहीन बाग में फेंका गया पेट्रोल बम, बॉलीवुड डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

शाहीन बाग में फेंका गया पेट्रोल बम, बॉलीवुड डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग में फेंका गया पेट्रोल बम, बॉलीवुड डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

कोरोना वायरस के महामाही के बीच दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को बंद करवाने के लिए दो गुट आपस में भिड़ गए, करीब आधे घंटे तक गाली गलौज और मारपीट हुई। शाहिन बाग धरने के पास पुलिस बैरिकेड पर किसी ने पेट्रोल बम फेंका, जिससे विस्फोट हुआ।

इस घटनाको लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर का रिएक्शन सामने आया हैं। ओनिर ने एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डायरेक्टर ओनिर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, जनता कर्फ्यू नाम का यह शब्द क्या इन गुंड़ों पर लागू नहीं होता । साथ ही दिल्ली पुलिस को लेकर भी ट्वीट किया और कहा, दिल्ली पुलिस यहां पर आपको डंडों को इस्तेमाल करना चाहिए। देश जानता है कि यह स्थान कई लोगों के लिए पवित्र है और दूसरों के लिए एक टारगेट है. कृपया सतर्क रहें. धन्यवाद.” वहीं लोगों ने ओनिर के ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।

बता दें कि, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 315 हो गई है। कोरोना वायरस के मरीज सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जनता कर्फ्यू’ शुरू होने से कुछ समय पहले ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है, मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा”।

आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील का असर पूरे देश में दिख रहा है। वाराणसी, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी और इलाहाबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा और दुकानें बंद रहीं। जनता कर्फ्यू आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात 9 बजे तक चलेगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...