1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. शाह महमूद कुरैशी : 29 जून से खोला जाएगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर

शाह महमूद कुरैशी : 29 जून से खोला जाएगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाह महमूद कुरैशी : 29 जून से खोला जाएगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर

 करतारपुर साहिब कॉरिडोर एक बार फिर खुलने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने लिखा कि दुनिया भर में धार्मिक स्थल खुले होने के कारण, पाकिस्तान सभी सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की तैयारी कर रहा है।

इसलिए 29 जून 2020 को महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर कॉरिडोर को फिर से खोलने की हमारी तत्परता को भारतीय पक्ष से भी अवगत कराया जा रहा है।

Image

आपको बता दे कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर दुनिया भर के सिखों के लिए एक धार्मिक स्थान है और इसका बड़ा महत्व है।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक 1522 में करतारपुर आए थे और उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी 18 साल यहीं गुजारे थे।

इसी स्थान पर माना जाता है कि आत्मा ने उनके शरीर को छोड़ा, वहां पर गुरुद्वारा बनाया गया और उसके बाद वो एक पवित्र जगह में शुमार हुई।

 72 साल के इंतजार के बाद वर्ष 2019 में 9 नवंबर को यह कॉरिडोर खुला था। कॉरिडोर खुलने के बाद 128 दिनों में 62 हजार 2 सौ 6 लोगों ने गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...