रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: मुरादाबाद से एक बड़ा सड़क हादसा की खबर समने आ रही है। इस हादसे में सात लोगो ने अपनी जान गंवा दी है। जबकि 25 से ज्यादा लोंगो के घायल होने की बात सामने आ रही है। आपको बता दें कि सड़क हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक यही स्पष्ट हो पाया है कि हादसा कोहरे के कारण हुई है। थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने जनपद मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 30, 2021
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों को ₹50 हजार एवं मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 30, 2021
इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख रुपये मुआवजा का एलान किया है। वहीं घायलों के लिए सीएम ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किय़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी को निर्देश दिया गया कि वो तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे।