रजनेश की रिपोर्ट
मामला कानपुर देहात जिले का है जहा औरैया जिले के रहने वाले एक युवक ने अकबरपुर कस्बे के अनंतराज हॉस्पिटल मालिक समेत हास्पिटल के कर्मचारियों पर लगाया है।
युवक ने बताया कि कैसे अस्पताल के अंदर नवजात को बेचने का धंधा चल रहा है।अस्पताल पर आरोप लगने के बाद क्षेत्र के लोगों में की चर्चा का विषय बना हुआ है।
हॉस्पिटल पर लगे आरोप के बाद अब लोगो का डाक्टर और हास्पिटलों से भरोषा उठ रहा है वहीं पीड़ित सख्श ने जिले के एसपी से अपना नवजात बच्चा वापस पाने के लिए एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल औरैया जिले के कस्बा दिबियापुर निवासी युवक रजत मिश्रा ने कानपुर देहात जिले के कस्बा अकबरपुर स्थित अनंतराज हॉस्पिटल के मालिक व कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए बताया की कोरोना महामारी के चलते वह अपनी गर्भवती पत्नी का प्रसव कराने के लिए 5 जून को इस हॉस्पिटल में प्रसव कराने के लिए लाए थे
जहां पर हॉस्पिटल मालिक अमित कटियार ने एक षड्यंत्र के तहत पहले उसकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया और उसके बाद बताया कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा करीब 8 दिन पहले मर चुका है
जिसके बाद हॉस्पिटल मालिक ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराने की बात कही, बच्चे मरने की खबर जब युवक की पत्नी को लगी तो उसने अपने पति को बताया कि मेरा बच्चा मेरे गर्भ में हिल रहा है।
अपनी पत्नी की बात सुनकर युवक को डाक्टर और अल्ट्रासाउंड जांच पर संदेह हुआ लेकिन फिर भी हॉस्पिटल मालिक और कर्मचारियो की बातो मे आकार उनके षडयंत्र का शिकार हो गए | और युवक हॉस्पिटल के डाक्टर की बातों मे आकर अपनी पत्नी का प्रसव कराने को तैयार हो गया
फिर क्या हॉस्पिटल मालिक ने प्रसव कराने के बाद उसको बताया की उसका नवजात बच्चा मृत पैदा हुआ है। जब युवक ने मृत बच्चे के मामले को लेकर गहनता से जानकारी करनी चाही तो हॉस्पिटल मे षड्यंत्र के तहत एक ड्रामा शुरू हो गया और उसको नवजात के मामले से दूर करने के लिए उसकी पत्नी हालत गंभीर बता दी गई
और उसे बताया गया की उसकी पत्नी की हालत नाजुक हो गई है उसको आईसीयू मे शिफ्ट किया जा रहा है।
बेचारा युवक अपनी पत्नी की हालत नाजुक सुनकर नवजात के मामले की बात भूल गया और अपनी पत्नी के अच्छे इलाज के लिए दवाइया लाने मे लग गया और नवजात मृत बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
करीब तीन दिन बाद हास्पिटल से उसकी पत्नी को डिस्चार्ज कर वापस भेज दिया गया ,लेकिन जब युवक को एक मैसेज से जानकारी मिली की उसका बच्चा कानपुर देहात के गाव कुअरपुर मे 5 लाख रुपयो मे बेच दिया गया है और उसको एक षड्यंत्र के तहत मृत बच्चा थमा दिया गया था।
तब युवक ने गाव मे जा कर जानकारी की तो पता चला कि गाव मे 6 जून को एक नवजात बच्चा गाव मे हॉस्पिटल कर्मचारी चंद्रशेखर लाया था और उसे 5 लाख रुपयो मे बेचा गया है।
जानकारी के बाद युवक ने जिले के एसपी से अपना बच्चा वापस पाने व हॉस्पिटल मालिक पर कार्यवाही कि मांग की है।
वही जब जिले के एसपी से पूरे मामले को लेकर बात की गई तो महोदय ने बताया की मामला गंभीर और बड़ा है मामले की गहनता से जांच की जा रही है जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।