रिपोर्ट : शिव कुमार
आगरा : देश में कोरोना महामारी को लेकर टीकाकरण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है, जिसका नतीजा हाल के केसों में भी देखने को मिला। आपको बता दें कि इसी चरण के तहत आगरा में भी टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरूआत की गई। जिसके अंतर्गत आगरा जिला अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने भी टीका लगवाया।

बता दें कि इस दौरान उनके साथ एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, एसएसपी बबलू कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट आगरा भी मौजूद रहें। जिन्होंने ये टीका लगवाया। इसके साथ ही सीटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से टीकाकरण की भी अपील की। आपको बता दें कि डीएम ने ये टीका आगरा डिस्टिक हॉस्पिटल में लगवाया।

दूसरे चरण में कोरोना महामारी को लेकर अपर नगर आयुक्त ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। जिसके बाद निगम कर्मियों को भी टीका लगाया गया। अगर हम आगरा में कोरोना केसों की बात करें तो, आपको बता दें कि 3 फरवरी को आगरा में कोरोना केसों की कुल संख्या 12,899 थीं, जो 4 फरवरी को घटकर 12,408 हो गई।