1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मसूरी में फिर बदला मौसम का मिजाज : रिमझिम बारिश जारी

मसूरी में फिर बदला मौसम का मिजाज : रिमझिम बारिश जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मसूरी में फिर बदला मौसम का मिजाज : रिमझिम बारिश जारी

{ मसूरी से बिजेंद्र की रिपोर्ट }

पहाड़ों की रानी मसूरी सहित मुख्य पर्यटक स्थल धनोल्टी व जौनपुर क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने मिजाज बदला है और देर रात्रि से ही पूरे क्षेत्र में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम के मिजाज बदलने से एकाएक तापमान में भारी गिरावट आ गई है,बारिश के कारण पहाड़ों की रानी मसूरी फिर ठंड की सितम के बीच आ गई है।

देर रात्रि से जारी रिमझिम बारिश रुकने का नाम नही ले रही है और बदलते मौसम का मिजाज व लगातार ठंड से मसूरी में लोगो को राहत मिलती नजर नही आ रही है।

जहाँ मैदानी छेत्रों में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता जा रहा वही मसूरी में ठंड से लोग काफी परेशान है, देर रात्रि से जारी बारिश से शहर की चहल कदमी पर भी विराम लग गया है वही धनोल्टी, सुरकंडा देवी व जौनपुर छेत्र में रुक रुक कर बारिश जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...