प्रयागराज: प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद लगातार माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है और अब माफिया अतीक अहमद पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है जिसमें उनसे करीबियों की जमीन पर बुल्डोजर चल रहा है तो उधर दूसरी तरफ अतीक अहमद के बड़े बेटे उमद की तलाश में सीबीआई ने छापेमारी की है जहां दो सदस्यीय टीम ने चकिया स्थित अतीक के पुश्तैनी मकान पर छापा मारने के साथ ही आस पास रहने वाले रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी है जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि सीबीआई के साथ करीब आधे घंटे तक सुरागरशी करने केबाद टीम वापस लौट गई। मौकेपर धूमनगंज व करेली पुलिस भी मौजूद रही।
अतीक के बड़ा बेटा उमर दो लाख का इनामी
माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर पर दो लाख रूपये का इनाम है और लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को देवरिया में ले जाकर पीटने के मामले में अपने पिता अतीक के संग नामजद आरोपी हैं। वहीं मामले की जांच पहले लखनऊ पुलिस ने की और बाद में इस पूरे मामले के सीबीआई को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है की सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही कई आरोपियों मामले में जेल भेज चुकी है लेकिन आरोपी अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर का कुछ पता नहीं चल सका है।
18 लोगों पर दर्ज किया था केस
लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल ने उमर के बेटे के द्वारा 2018 में पीटने के मामले में लखनऊ के कृष्णा नगर में दर्ज कराया था। इसमें 8 लोगों पर चार्जशीट हुई थी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर CBI ने अतीक उमर के साथ 18 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। दो आरोपियों फारुख और जकी को CBI पिछले साल शहर से ही गिरफ्तार कर ले गई थी।
चार महीने पहले मेरठ में मिली थी लोकेशन
देवरिया जेल में प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल की पीटाई का पूरा मामले सीबीआई के पास पहुंचने के बाद से ही आरोपी उमर फरार है और आरोपी उमर की चार महिने पहले मेरठ में लोकेशन ट्रेस हुई थी लेकिन एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही उमर फरार हो गया था।