रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार 1 सितंबर से कक्षा पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। बुधवार से पहली से पांचवीं कक्षा तक स्कूलों को खेलने की तैयारी तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने निगरानी के लिए टीम बनाई है।
आपको बता दें कि सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के तहत स्कूलों को खोला जायेगा। जिसमें मास्क और सामाजिक दूरी का पालन सख्ती से कराया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों में दो पालियों में होगी पढ़ाई। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाओं का भी है विकल्प। पहली पाली में सुबह 8 बजे से स्कूल खुलेंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।
योगी सरकार ने स्कूलों को खोलने के लिए नियम बनाए हैं। इसमें 4-4 घंटे की 2 शिफ्ट में होंगी क्लासेस। एक शिफ्ट में क्लास में बैठ सकेंगे 50% विद्यार्थी। क्लासरूम में ही होगी असेंबली। इंटरवल में क्लास में ही करना होगा लंच। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी पढ़ाई अभिभावकों की अनुमति के बाद ही बच्चों को मिलेगा स्कूल में प्रवेश। स्कूल ना आने वाले बच्चे घर से कर सकेंगे ऑनलाइन क्लासेस।
आपको बता दें कि स्कूल खोलने के फैसले के साथ ही सरकार ने कहा है कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और अगर कोविड की स्थिति बिगड़ती है तो स्कूल फिर से बंद हो सकते हैं। योगी सरकार इससे 16 अगस्त से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला किया था।