उत्तर प्रदेश की बलरामपुर सीट से सांसद रहे सत्यदेव सिंह का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की विरासत समझी जाने वाली उत्तर प्रदेश की बलरामपुर सीट से सांसद रहे सत्यदेव सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। गोंडा निवासी सत्यदेव सिंह की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह का बीते दिनों लखनऊ में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।
पूर्व सांसद एवं @BJP4India के समर्पित नेता श्री सत्यदेव सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है।
प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूँ।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 17, 2020
पूर्व सांसद के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि, पूर्व सांसद एवं देश के समर्पित नेता श्री सत्यदेव सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
कोरोना संक्रमित सत्यदेव सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। वहां पर हालत बिगड़ने पर उनको मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया था। जहां पर हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
गोंडा के सरकुलर रोड निवासी पूर्व सांसद बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां पर हालत में सुधार न होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से मेदांता हास्पिटल गुडगांव में शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह कोरोना निगेटिव हो गए थे।
वह मेदांता अस्पताल में प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। जहां हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी प्रू्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह की मौत हो चुकी है।