1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसानों के मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले सर्वधर्म संत, पढ़ें पूरी खबर

किसानों के मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले सर्वधर्म संत, पढ़ें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों के मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले सर्वधर्म संत, पढ़ें पूरी खबर

किसानों के आंदोलन के मुद्दे को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सर्वधर्म संतों ने मुलाकात की। फ़ाउन्डेशन फ़ॉर रीलिजियस हारमनी एण्ड यूनिवर्सल पीस (FRHUP) के बैनर तले सर्वधर्म संतों के एक शिष्टमण्डल ने रक्षामंत्री से मिलकर किसान आन्दोलन को जल्द खत्म कराने की अपील की।


मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संतों से साफ कहा कि मैं खुद किसानों से बात करके समस्या का हल निकालने को तैयार हूं। मैं किसान परिवार से हूं और वृद्ध किसानों के आंदोलन ने दुखी हूं। वे ठंड में आंदोलरत हैं, ये मुझे पीड़ा देता है।
रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान इस्लामिक स्कॉलर और सोशल एक्टिविस्ट मौलाना कल्बे रुशैद रिज़वी ने कहा कि गतिरोध जल्द ख़त्म होना देश हित में होगा ।


संतों ने कहा कि दुनिया का कोई भी मुद्दा बिना बातचीत की टेबल पर आए हल नहीं होता, हम सभी किसान भाइयों से अपील करते है कि वे वार्ता के लिए आगे आएं।
साथ ही उन्होंने रक्षामंत्री से आग्रह किया कि सरकार किसानों की आपत्तियों को दूर कर जल्द समाधान निकाले। यहीं देश, समाज, सरकार और किसानों के हित में है।
शिष्टमण्डल में FRHUP के कार्यकारी अध्यक्ष जैन आचार्य डॉ लोकेश जी, इस्लामिक स्कॉलर मौलाना कल्बे रुशैद रिज़वी, कर्नल तेजेंद्रपाल त्यागी, आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर, पवन सिन्हा और रिलीजन वर्ल्ड के भव्य श्रीवास्तव, राजीव खोसला साथ रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...