1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वतंत्रता दिवस पर सार्थक फाउंडेशन की शानदार पहल, जाने पूरी खबर…

स्वतंत्रता दिवस पर सार्थक फाउंडेशन की शानदार पहल, जाने पूरी खबर…

आगरा: बीते रविवार को पूरे देश ने आजादी की 75वीं वर्षगाठ उमंग के साथ मनाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में सार्थक फॉउंडेशन ने लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए शहर में मास्क, सैनिटाइजर बांटे और साथ ही लोगों को इससे बचने के उपाय भी बताएं। इस मौके पर सार्थक फाउंडेशन की फाउंडर प्रियंका त्रिपाठी और जितेन्द्र शर्मा मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शोभित चतुर्वेदी, आयुष भारद्वाज,नेहा सिंह,मंजू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वतंत्रता दिवस पर सार्थक फाउंडेशन की शानदार पहल, जाने पूरी खबर…

आगरा: बीते रविवार को पूरे देश ने आजादी की 75वीं वर्षगाठ  उमंग के साथ मनाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में सार्थक फॉउंडेशन ने लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए शहर में मास्क, सैनिटाइजर बांटे और साथ ही लोगों को इससे बचने के उपाय भी बताएं। इस मौके पर सार्थक फाउंडेशन की फाउंडर प्रियंका त्रिपाठी और जितेन्द्र शर्मा मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शोभित चतुर्वेदी, आयुष भारद्वाज,नेहा सिंह,मंजू तिवारी भी शामिल रही। सार्थक फॉउंडेशन ने करीब 500 लोगों को जरूरत की चीजें मुहैया करायी।

आपको बता दे कि सार्थक फॉउंडेशन की फाउंडर प्रियंका त्रिपाठी करीब 7 सालों से विभिन्न एनजीओ में काम करने और अनुभव हासिल करने के बाद सार्थक फॉउंडेशन की स्थापना की है। प्रिंयका गरीबों के बीच काफी लोकप्रिय है,और वो अक्सर गरीब जनता की मदद करते हुए नजर आती रहती है।

कोरोना काल मे जब लोग घरों में कैद रहने को मजबूर  थे तब सार्थक फाउंडेशन की प्रियंका त्रिपाठी और जितेन्द्र शर्मा लोगों के लिए देवदूत बनके सामने आए। इस फॉउंडेशन से जुड़े लोगों ने कोरोना काल मे गरीबों तक खाना पहुँचाया, इतना ही नही जिन गरीब बच्चों के माता-पिता का इस महामारी में निधन हो गया था, उनकी शिक्षा का जिम्मा भी उठाया। जब ऑक्सीजन के लिये देश भर में त्राहिमाम मची हुई थी तब ज़रूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुँचाई। सार्थक फाउनडेशन ने लोगों तक सहायता पहुचाने के साथ ही सही लाभार्थियों तक मदद पहुचाने के लिए निगरानी का भी व्यवय्था की थी।

तीसरी लहर की भी की तैयारी:

विशेषज्ञों की माने तो कोरोना महामारी से विश्व को अभी छुटकारा नहीं मिला है। थोड़ी सी लापरवाही भी देश को तीसरी लहर की ओर ढ़केल सकती है। मगर लोकसेवा की भावना से प्रेरित सार्थक फाउनडेशन ने तीसरी लहर  तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है।

ज़रूरत की चीजों को फांउनडेशन की टीम  अभी से जुटा रही है। संस्था से जुड़ें लोगों का सिर्फ यही उद्देश्य है कि कोरोना की चपेट में आने से अधिक से अधिक लोगों को बचाया जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...