1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भाई इब्राहिम को सारा ने किया बर्थडे विश, बिकिनी तस्वीर की वजह से हुईं ट्रोल

भाई इब्राहिम को सारा ने किया बर्थडे विश, बिकिनी तस्वीर की वजह से हुईं ट्रोल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाई इब्राहिम को सारा ने किया बर्थडे विश, बिकिनी तस्वीर की वजह से हुईं ट्रोल

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ से कदम रखा था, इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वहीं फिल्मों के साथ साथ सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और इस वक्त उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकनी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर वो ट्रोल हो गईं।

https://www.instagram.com/p/B9WCyV6pNW2/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल, आज सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान का जन्मदिन है। और इस मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर कर भाई को बधाई दी है। सारा ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वो भाई इब्राहिम भी हैं और सारा तस्वीरों में बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। भाई को बिकिनी तस्वीरों के साथ बर्थडे विश करने के चलते सारा अली खान ट्रोल हो रही हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भाई। तुम सोच भी नहीं सकते, मैं तुमसे उतना प्यार करती हूं। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं, काश हम दोनों आज साथ होते।’ उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...