इन दिनों फिल्मों की शूटिंग के लिए बनारस पहुंची सारा अली खान वहां की गलियों में खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं रविवार शाम को उन्होंने गंगा आरती भी देखी, इस दौरान उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। साथ ही उन्होंने मां भगवती की पूजा भी की।
गंगा आरती के बाद शाम में सारा ने बनारस की गलियों को घूम-घूमकर देखा। जिसका वीडियों सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पर भी डाला है। जिसमें वह काशी विश्वनाथ गली में घूम रही हैं। इस दौरान सारा ने साधारण से कपड़े पहन रखे हैं, वह शूट में है। इस वीडियो में सारा दर्शकों को नमस्ते करता हुी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह बाजार में दुकानों और वहां मिल रहे सामान से लोगों को रूबरू कर रही हैं।

बताते चले दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में एक महीने के अंदर दूसरी बार सारा अली खान पहुंचीं। सारा ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ मिलकर वैदिक रीति-रिवाज से मां भगवती का पूजन भी किया।