बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भाई-भतीजावाद के बारे में आपनी राय रखते हुए कहा कि इस पर बहस कभी खत्म नही हो सकती। सारा का कहना है कि मुझ पर दबाव है कि मैं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हूँ और उन्होंने कहा कि वह अपने काम से प्यार करती है और इसके चलते उन पर काफी दबाव भी बना रहता है।
इस बारे में बात करते हुए सारा अली खान ने कहा ‘मुझे इस बात का अहसास है कि मैं भी सैफ और अमृता की बेटी हूं, मुझ पर इस बात का दबाव है कि मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगी या नहीं। यह दबाव अच्छा नहीं है।
हर किसी की अपनी जर्नी होती है और दर्शक बेहद स्मार्ट होते हैं। अंत में यदि आपके पास यह है, तो आप सफल हो जाएंगे और यदि आपके पास नहीं है, तो आप असफल हो जाएंगे। हर बात के अलग-अलग पहलू होते हैं लेकिन यह भी होता है कि आप कैसे बढ़ते हैं।
अब बॉलीवुड सितारों को खासकर स्टार किड्स को अक्सर किसी बात पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहा जाता है और कई बार उन्हें उनकी प्रतिक्रियाओं के लिए ट्रोल भी किया जाता है। ठीक ऐसा ही हाल ही में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के साथ हुआ। जिन्हें भाई-भतीजावाद को लेकर दिए गए बयान पर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थी।