1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सारा अली खान फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग के लिए पहुंची गोवा, देखिए फोटो

सारा अली खान फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग के लिए पहुंची गोवा, देखिए फोटो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सारा अली खान फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग के लिए पहुंची गोवा, देखिए फोटो

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपने करियर की शुरूआत साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से की थी, इसके बाद साल 2018 में सिम्बा भी आई थी और अभी इस साल वैलेंटाइन के मौके पर में सारा अली खान की नई फिल्म ‘लव आजकल’ भी आई है जिससे वह काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/B8tcZJWpaKs/?utm_source=ig_web_copy_link

सारा इन दिनों ‘कुली नंबर 1’ की तैयारी में हुई हैं। फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के सिलसिले में एक्ट्रेस अपनी बाकी की टीम के साथ इन दिनों गोवा में मौजूद हैं। गोवा से जुडी कई फोटो और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इनमें सारा अली खान की एक तस्वीर ने सबका खूब ध्यान खींचा है। इस फोटो में एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सारा अली खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इस फोटो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B8yzcEQpFqM/?utm_source=ig_web_copy_link

सारा अली खान ने इन फोटो में प्रिंटेड ब्रालेट पहना है और साथ में पिंक दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। फोटो में सारा का लुक काफी अलग रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने तुम्हे देखा है.” इससे पहले सारा की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे है, जिसमें वह ‘कुली नंबर 1’ की बाकी टीम के साथ नजर आ रही थीं, बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब सारा अली खान की फोटो या वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हो। इससे पहले सारा ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी मां के अंदाज में बैठीं नजर आ रही थीं।

https://www.instagram.com/p/B8oi7F2pxe0/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान,हाल ही में फिल्म ‘लव आजकल’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई ‘लव आजकल’ ने पहले दिन धमाकेदार कमाई करते हुए 12 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा सारा जल्द ही ‘कुली नंबर वन’ और ‘अतरंगी रे’ में भी नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/B8lCboCpyjX/?utm_source=ig_web_copy_link
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...