1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जनता कर्फ्यू के बीच सारा अली खान ने बताया FIT रहने का राज

जनता कर्फ्यू के बीच सारा अली खान ने बताया FIT रहने का राज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जनता कर्फ्यू के बीच सारा अली खान ने बताया FIT रहने का राज

कोरोना वायरस के कहर को तोड़ने के लिए हर कोई ‘जनता कर्फ्यू’ के कारण घरों में कैद हैं, लेकिन इसका समर्थन भी किया जा रहा है। वहीं बात करें बॉलीवुड की तो हर कोई अभी आइसोलेशन में हैं। बता दें कि, जिम, मॉल आदि सब बंद होने के बाद लोगों को घर में रहकर ही काम कर रहे है।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड की हस्तीयां सोशल मीडिया में काफी एक्टिव है। हर कोई जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे है। वहीं बात करें सारा अली खान की तो वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि वह जनता कर्फ्यू का समर्थन करती हैं।

https://www.instagram.com/tv/B-CDoHwpuH4/?utm_source=ig_web_copy_link

 बताते दें कि, सारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करती हूं। इसी बीच फिटनेस और मोटिवेशन को भी जरूर फॉलो करें। मैं ईमानदारी से इसे विश्वस्तर पर बनाने का आग्रह करती हूं। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। इसके साथ ही उन्होंने 8 एक्सरसाइज भी बताई हैं, जिससे घर पर कर के आप फिट रह सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/B906WeCJOw5/?utm_source=ig_web_copy_link

 सारा अली खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सारा की वीडियो देख फैन्स काफी तारीफ और शेयर कर रहे है।

https://www.instagram.com/p/B86iEV8prJY/?utm_source=ig_web_copy_link


आपको बताते चलें कि, सारा अली खान हाल ही में कार्तिक के साथ लव आजकल 2 में नजर आई थी। वो जल्द ही कुली नबंर वन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन भी नजर आएंगे।



Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...