1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कंगना के आरोप पर बोले संजय राउत : आप हिमाचल में ही रहे वही अच्छा है, पढ़िए

कंगना के आरोप पर बोले संजय राउत : आप हिमाचल में ही रहे वही अच्छा है, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना के आरोप पर बोले संजय राउत : आप हिमाचल में ही रहे वही अच्छा है, पढ़िए

कंगना और संजय राउत के बीच शुरु हुआ विवाद अब रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस चेतावनी पर बयान दिया है जिसमे संजय राउत ने कहा था कि वो अब मुंबई नहीं आये।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई वापस आ रही हूं अगर किसी के बाप में हिम्मत है, तो उन्हें रोक कर दिखाए , उनके इस ट्वीट के बाद से ही लोग जमकर उनका समर्थन कर रहे है और हौसला बढ़ा रहे है।

वहीं अब उनके इस बयान पर संजय राउत का रिएक्शन भी आ गया है। संजय राउत ने कहा कि हमको इतना ही काम है क्या. हम लोग फोकट की धमकी देने वाले लोग नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई में रहकर उसने शोहरत कमाई, पैसा कमाया, मुंबई पुलिस ने उसकी सुरक्षा की और अब वह मुंबई पुलिस पर ही इल्जाम लगा रही है। मुंबई पुलिस को अगर वह बदनाम कर रही है तो यह सरकार की भी बदनामी है।

राउत ने आगे कहा कि अगर उसे (कंगना) लगता है कि मुंबई पुलिस उसकी सुरक्षा नहीं कर सकती है तो मुंबई में उसकी सुरक्षा करने के लिए हिमाचल की पुलिस तो नहीं आएगी इससे अच्छा है वह हिमाचल में ही रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...