1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शाहरुख खान के साथ इस तस्वीर में पहचान में नहीं आ रहीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला

शाहरुख खान के साथ इस तस्वीर में पहचान में नहीं आ रहीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहरुख खान के साथ इस तस्वीर में पहचान में नहीं आ रहीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला

इस तस्वीर में त्रिशाला बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहीं। हालांकि, त्रिशाला को यह याद नहीं कि तस्वीर कब खींची गई थी। उन्होंने लिखा है, ‘मुझे याद नहीं कि यह तस्वीर कब खींची गई थी, लेकिन शायद यह 90 के दशक के शुरुआत की है।’ हालांकि, त्रिशाला फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फिल्मी सितारों से नहीं।

https://www.instagram.com/p/CASEiiBgsES/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि त्रिशाला बता चुकी हैं कि वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आएंगी और इसमें उनका कोई इंट्रेस्ट भी नहीं है। त्रिशाला न्यू यॉर्क में रहती हैं। पिछले साल त्रिशाला अपने बॉयफ्रेंड की अचानक मौत के बाद काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताते हुए लिखा था, ‘मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई और तुम्हारी बन कर धन्य हो गई। तुम हमेशा मेरे भीतर जिंदा रहोगे। मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।’ वह एक इटैलियन व्यक्ति को डेट कर रही थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...