1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल : शव को नोचते कुत्ते का वीडियो, देखिए

संभल : शव को नोचते कुत्ते का वीडियो, देखिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल : शव को नोचते कुत्ते का वीडियो, देखिए

संभल में स्वास्थ्य विभाग की एक ओर खोफनाक तस्वीर सामने आई हैं। सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हुई किशोरी के शव को कुत्ते के नोचने का वीडियो सामने आया हैं। यह वीडियो संभल के जिला अस्पताल का बताया जा रहा है खास बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

 

संभल कुत्ते ने शव को नोचने का लाइव वीडियो संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय का बताया जा रहा हैं। बता दें कि असमोली थाना क्षेत्र में बीते दिन सड़क हादसे में एक तेरह वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां स्ट्रेचर पर सफेद चादर से ढके शव को एक कुत्ता नोच रहा हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर में रखे शव को नोच रहा हैं। शव को नोचने का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी पूरी तरह से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर सुशील कुमार पूरे मामले पर पर्दा डालते नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने मामले की जांच की बात भी कही है। जिस तरह कि यह वीडियो सामने आई है उससे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...