सतीश की रिपोर्ट
संभल जिले के विकासखंड असमोली के गांव ततारपुर रोड निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार त्यागी के दोनों पुत्रों में सबसे होनहार और परिवार के सबसे बड़े पुत्र मयंक त्यागी ने
एनडीए और आइए में की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में भव्य समारोह के दौरान पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त होने के बाद मयंक त्यागी के कंधों पर सितारे सजे तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सबसे बड़ी बात यह है कि महज 22 वर्ष की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और देश का नाम रोशन करने वाले मयंक त्यागी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
मयंक त्यागी की इस कामयाबी से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है और नाते रिश्तेदार घर जाकर बधाइयां दे रहे हैं।