1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल- दिल्ली कूच से पूर्व किसानों का हाईवे जाम

संभल- दिल्ली कूच से पूर्व किसानों का हाईवे जाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल- दिल्ली कूच से पूर्व किसानों का हाईवे जाम

संभल किसान अध्यादेश बिल के विरोध में किसानों ने दिल्ली कूच से पूर्व संभल में हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस बल ने किसानों को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हुए हैं।

संभल भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने किसान अध्यादेश बिल के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। संभल दिल्ली हाईवे पर चौधरी सराय पुलिस चौकी के निकट सैकड़ों की तादात में किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने किसान अध्यादेश बिल का विरोध करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार अगर किसानों के लिए लाई काला बिल को वापस नहीं लेती है, तो देशभर में जन आंदोलन किया जाएगा।

 

 

दिल्ली में आज से दो दिवसीय धरने प्रदर्शन मे सम्मिलित होने के लिए जा रहे किसानों को इस दौरान पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि किसान इसी बात पर अड़े हुए हैं कि हम दिल्ली जाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...