1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: यारा फर्टिलाइजर के प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संभल: यारा फर्टिलाइजर के प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: यारा फर्टिलाइजर के प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

{ Satish Ki report }

इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण बुरी तरह से फैला हुआ है ,संभल जिले में भी इसका प्रकोप फैल रहा है .

हाल ही में संभल जिले की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ग्राम महुआ हसनगंज में तीन पोजिटिव के आने के बाद संबंधित क्षेत्र के 3 किलोमीटर एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया.

हॉटस्पॉट एरिया में विश्व स्तरीय कंपनी यारा फ़र्टिलाइज़र भी शामिल है इस दौरान हॉटस्पॉट एरिया मैं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों की जांच कर रही है .

वही यारा फर्टिलाइजर कंपनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम कर्मचारियों की जांच करने पहुंची .आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को कंपनी के कर्मचारियों ने भीतर प्रवेश करने नहीं दिया .

आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता भी की 2 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब कंपनी के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रवेश करने नहीं दिया तो कोरोना टीम वापस लौट आई .

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुन्नौर एसडीएम दीपेंद्र यादव के आदेश पर चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर शिशुपाल की ओर से यारा फर्टिलाइजर कंपनी के प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ रजपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...