संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बबेना के पास पुलिस और पशु तस्करों की वाहन चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई है।
बोलेरो सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मारूफ नाम के बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है।
जबकि बदमाश के दो अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जिनकी पुलिस कांबिंग कर रही है।
वहीं पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से बोलेरो गाड़ी और तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में पुलिस का एक कास्टेबिल राहुल भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश और कांस्टेबिल को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।