किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कल 8 दिसम्बर 2020 को किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके संघर्ष के प्रति उसकी पूरी प्रतिबद्धता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कल 8 दिसम्बर 2020 को किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन है।https://t.co/cuaK54uOD8 pic.twitter.com/zo1kp5yXUN
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 6, 2020
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ लूट हो गई है। उनका धान नहीं खरीदा गया। मक्का नहीं खरीदा गया। मंहगाई लगातार बढ़ रही है। दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर किसान को धोखा दिया गया है। अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी है।
पैदावार की लूट बचाने के लिए मंडिया होनी चाहिए। डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी ने किसानों के हित में जो व्यवस्थाएं की थी, भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया। आखिर किसान क्या करें? किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।
अखिलेश यादव ने शिक्षक और स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से चुनाव हुआ होता तो समाजवादी पार्टी और सीटें जीतती। पूरा प्रशासन और पुलिस भाजपा को जिताने में लगी थी। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए हजारों वोट रद्द किए गए। भाजपा चुनाव में धांधली करती है। बैलेट ने इवीएम को वाराणसी में हरा दिया।