1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसान यात्राओं में शामिल होंगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

किसान यात्राओं में शामिल होंगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान यात्राओं में शामिल होंगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

किसान यात्राओं में शामिल होंगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर 07 दिसम्बर 2020 से राज्य के प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा किसान यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

किसानों की आय बढ़ाओं और खेती किसानी बचाओं‘ की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की किसान यात्राओं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सुविधानुसार अपने साधनों-पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों से शामिल होंगे। इन यात्राओं के दौरान किसानों के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों की हर तकलीफ पर उल्टे उन्हें ही कोसने वाली भाजपा सरकार में किसान चौतरफा मार से बेहाल है। किसान को न तो गेहूं न धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला है, न हीं उसकी आय दुगनी हुई है।

सरकारी क्रय केन्द्र भाजपा की बदनियति के शिकार हो गए हैं। किसानों पर अपनी आवाज उठाने पर भाजपा उन पर लाठी, गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार कर दमनचक्र चलाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...