1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ध्वजारोहण के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद से हुई बड़ी चूक, एक लाइन गाने के बाद भूल गये राष्ट्रगान

ध्वजारोहण के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद से हुई बड़ी चूक, एक लाइन गाने के बाद भूल गये राष्ट्रगान

रविवार को देश 75वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी में सराबोर था। सभी जगह नील गगन में तिरंगा अपनी शान से लहरा रहा था। राष्ट्रगान के शब्दों से वातावरण में एक नई उर्जा पैदा हुई।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ध्वजारोहण के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद से हुई बड़ी चूक, एक लाइन गाने के बाद भूल गये राष्ट्रगान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुरादाबाद: रविवार को देश 75वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी में सराबोर था। सभी जगह नील गगन में तिरंगा अपनी शान से लहरा रहा था। राष्ट्रगान के शब्दों से वातावरण में एक नई उर्जा पैदा हुई। इसी बीच एक खबर मुरादाबाद से सामने आई, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने भी झंडारोहण किया। यहां तक तो ठीक था। जब राष्ट्रगान गाने की बारी आई तो सांसद जी पहली लाइन के बाद आगे गा ही नही पाये।

आपको बता दें कि सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, झंडारोहण के बाद गाए जाने वाले राष्ट्र गान “जन गण मन” ही भूल गए और अधूरा राष्ट्र गान गाने के बाद बिना कुछ कहे वहां से चले गए। सपा सांसद एस टी हसन मुरादाबाद के गलशहीद इलाके में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खां की कब्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धाजंलि देने के लिए पहुंचे थे।

यहां पहुंचने से पहले सपा सांसद डॉ एसटी हसन गलशहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए। वहां मौजूद जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडारोहण किया। झंडारोहण होते ही राष्ट्रगान शुरू हुआ तो उनके साथ खड़े लोग राष्ट्रगान की एक लाइन गाने के बाद राष्ट्रगान की पंक्तियां ही भूल गए।

इसमें सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि  सपा सांसद डॉ. एस टी हसन भी राष्ट्रगान पूरा नहीं गा पाए और किसी से कोई बात किए बगैर वहां से चलते बने। इसके बाद देर रात सपा सांसद एस टी हसन ने राष्ट्रगान प्रकरण पर अपनी सफाई सोशल मीडिया पर राष्ट्रगान सुनाकर देते हुए कहा कि यौमे आजादी के 75 वें जश्न में मुझे इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाया गया था, लेकिन वहां राष्ट्रगान गाने वाली दूसरी टीम थी।

उन्होने आगे बताया कि जिन्होंने गाते समय कुछ गड़बड़ी कर दी। मैंने टोका भी था। उसके बाद पीछे खड़े लोगों ने राष्ट्रगान पूरा किया और हम वहां से चले गए। उन्होने आगे कहा कि लोगों ने ये फैला दिया कि मैं राष्ट्रगान भूल गया, मेरी याददाश्त कमजोर नहीं है, बचपन से राष्ट्रगान पढ़ता आ रहा हूं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाले 25 वर्षों को ‘भारत के सृजन का अमृत काल’ बताते हुए ने 100 लाख करोड़ रुपये की ‘गतिशक्ति योजना’ के बारे में बताया । इसके बाद  देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘ग्रीन हायड्रोज़न मिशन’ और अगले 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत रेल गाड़ियां चलाने का ऐलान किया। साथ ही साथ सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खोले जाने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आने वाले 25 सालों के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। इसके साथख ही नागरिकों से समय के साथ ख़ुद को बदलने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने यह भरोसा भी जताया कि 21वीं सदी में भारत के सपनों को पूरा होने से कोई बाधा नहीं रोक सकती।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...