सलमान खान यानी ‘बॉलीवुड के भाईजान’ की फैन फॉलोइंग भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में है। बात अगर सलमान की फिल्मों की करे तो लोगों को उनकी फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिलता है। सल्लू की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड ही नही बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी फॉलोइंग जबरदस्त है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग का एक नया उदाहरण सामने आया है।
अब सलमान के ऑफिशियल अकाउंट इंस्टग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या तीन करोड़ के पार हो गई है। तीन करोड़ की संख्या पार होते ही सलमान खान ने अपने फैंस को स्पेशल थैंक्यू कहा। 80 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे सलमान खान ने अपने प्रशंसकों के लिए एक बूमरैंग वीडियो साझा की है।
सलमान खान ने अपने फैंस के इस प्यार के लिए अलग अंदाज में थैक्यू कहा। इस वीडियो में पहले वह अपने फैंस को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। उसके बाद वह लोगों को हाथ जोड़कर अभिनंदन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपने खास स्टाइल में लिखा, ‘ऊई… मां तीस मिलियन, आप सभी को थैंक्यू।

वहीं सलमान खान के इस वीडियो पर भी कई प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, “लव यू सलमान खान” वहीं दूसरे ने लिखा, “ओहो स्वैग” अन्य ने लिखा, “मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं सर” ‘बिगबॉस 13’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेता अब अपनी आगामी फिल्म ‘राधे’ की तैयारी में लग गए हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। इसे प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके विपरीत दिशा पटानी हैं।
फिल्मो की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार ‘दबंग 3’ में नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सलमान की फिल्म ‘भारत’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। वैसे भी उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होते ही छा जाती है। अब उनकी अगली फिल्म के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।