बॉलीवुड के दंबग सलमान खान ने सोशल मीडिया पर साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। वैसे तो अभिनेता के फैंस उन्हें शर्टलेस में फिल्मों में देखा है लेकिन इस बार अभिनेता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर एक पोस्ट भी किया है।
इस शर्टलेट तस्वीर में दबंग खान कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं, इसमें अभिनेता हाथ जोड़े हुए हैं, यानी सलमान खान नमस्कार करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘नमस्कार, हमारी सभ्यता में नमस्कार और सलाम है। जब कोरोना वायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो।’ इस पोस्ट के बाद उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वैसे चीन के कोरोना वायरस का कहर इस वक्त हर तरफ है, इसके चपेट में अबतक भारत में 30 लोग आए हैं, जिनकी देखरेख की जा रही है। वहीं, सरकार लगातार इस वायरस से बचने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। और दिल्ली में 31 मार्च तक प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
सलमान खान की फिल्मों की बात करे तो, हाल ही में उनकी दबंग 3 फिल्म आई थी। इसी फिल्म में हिंसी सीने जगत में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर कदम रखा था, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म के बाद सलमान खान राधे में नजर आने वाले हैं जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है।