रिपोर्ट:गीतांजली लोहनी
मुंबई: किसान आंदोलन को लेकर देश-दुनिया से सभी लोग अपनी-अपनी रॉय रख रहे है। कई सितारें सोशल मिडिया के माध्यम से किसानों के समर्थन में आते दिखे। लेकिन जब इन बड़ें सितारों के पास कैमरा पहुंचा तो क्या कहा इन सेलेब्स ने किसान आंदोलन औऱ इंटरनेशनल घुसपैठ को लेकर जरा पढ़ियें-
सबसे पहले आपको बताते है बॉलीवुड के भाईजान ने किसानों के आंदोलन और देश में चल रहे माहौल को लेकर क्या दी आपनी रॉय। सलमान खान ने कहा कि- “सहीं चीज होनी चाहिए हर एक के साथ।“
श्रद्धा कपूर ने कहा कि – “मैं प्रार्थना करती हूं कि जो भी हो शांतिपूर्ण तरीके से हो, और जो भी हल आये वो अच्छे से प्यार से आये।“
सिंगर शान और मिक्का सिंह एक साथ खड़े थे जहां दोनों ने एक-दूसरें से मिलीजुली प्रतिक्रिया शान ने कहा कि- “प्रोटेस्ट से लोगों को तकलीफ हो रही है, काफी ठंड भी है दिल्ली में।“ वहीं मिक्का ने कहा कि- “ये सिर्फ पंजाब का नहीं पूरे हिंदूस्तान का मसला है तो हम भगवान से यहीं प्रार्थना करेंगे कि जल्द से जल्द ये ठीक हो जाए क्योंकि हम सभी किसान ही है। मुझे उम्मीद है सरकार कुछ ना कुछ जरुर कर रही होगी इस सिलसिले को लेकर। तो हम यहीं प्रार्थना करते है भगवान से की ये जल्द से जल्द ठीक हो जाए जैसे कोविड जा रहा है वैसे ये चीज भी जाए उससे भी जल्दी।“
वहीं बताते चलें कि किसान आंदोलन में इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना और 18 साल की पर्यावरण सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग की भारत विरोधी गतिविधियों का जवाब भी गायकों ने दिया।
इसको लेकर सिंगर कैलाश खैर ने कहा कि – “हम भारत के साथ है,भारत की गरिमा को जहां भी कोई भी ऑच आये या कोई भी ऑख दिखायें तो हम वो बर्दाश नहीं करेंगे। झगड़े, समस्याएं हर घर में है, लेकिन वो घर की समस्या है जो घरवालें खुद सुलझा लेगें , लेकिन और अगर ऑख दिखाएं तो फिर जिसकी समस्या है वो भी जुड़ जाता है और बोलता है अच्छा आ जा बाहर आ जा।“
तो वहीं सिंगर जावेद अली ने कहा कि- “मेरे ख्याल से हम अपने घर के जो भी प्रॉब्लम्स है, हमारे मुल्क के हमारे देश की जो भी समस्याएं है वो हम खुद सॉल्व कर सकते है किसी को इसके बीच में आने की कोई जरुरत नहीं है।“
वहीं इस कार्यक्रम में क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी शिरकत की लेकिन उन्होंने नो कमेंट्स कह कर पल्ला झाड़ लिया। तो वहीं कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ से मशहूर सचिन ने ट्वीट कर लिखा- ‘भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं कर सकते। विदेशी ताकतें सिर्फ देख सकती हैं लेकिन हिस्सा नहीं ले सकतीं। भारत को भारतीय जानते हैं और भारत के लिए फैसला भारतीयों को ही लेना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहें।’
बता दें कि मुंबई में एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान ये सभी सितारें पहुंचे थे। जिस टीवी शो के लिए इन बड़े सितारों ने शिरकत की थी दरअसल वो एक म्यूजिक रियलिटि शो है। इस शो में बड़े-बड़े गायक भी हिस्सा ले रहे है।