बिग बॉस 13 में इस हफ्ते के आखिरी एपिसोड में एक बार फिर रश्मि और अरहान का रिश्ता चर्चोओं में बना रहेगा। दरअसल आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर हिमांशी खुराना घर में आई थी और फिर घरवालों को बताया कि अरहान को रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती पंसद नहीं है।
इसके बाद सलमान खान को हिमांशी की ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और सलमान खान हिमांशी की वीडियो क्लिप घरवालों को सुनाएंगे क्योकि घर के बाहर की चीजों को घर के अंदर कंटेस्टेंट्स को बताना बिग बॉस के नियमों के खिलाफ है।
वीडियो क्लिप में हिमांशी आसिम और विशाल से कह रही हैं कि अरहान ने मैसेज भिजवाया था कि वो रश्मि से काफी परेशान है वो इंसान मेरे सामने रोया है अरहान ने बोला बहुत सारी बातों में वो गलत नहीं था कुछ मेरी भी गलती थी और रश्मि यहां क्लियर करना चहाती है।
रश्मि देसाई,हिमांशी खुराना की बाते सुनकर काफी भड़क जाती है और रश्मि,सलमान से कहती है कि सर मुझे ना अरहान की शादी और बच्चे के बारे में कुछ भी नही पता था। इसके बाद सलमान आगे रश्मि से कहते हैं- आपको अरहान की शादी और बच्चे दोनों के बारे में पता था।
इस पर रश्मि जवाब देती हैं उन्हें कुछ नहीं पता था तो सलमान कहते हैं कि अरहान ने ये सब हिमांशी से कहा है। रश्मि ये सभी बाते सुनकर काफी ज्यादा भड़क जाती हैं और वो हिमांशी पर चिल्लाते हुए बोलती है कि उसको बाहर दुख का किस्सा सुनाने की क्या जरुरत थी जब उसे पता है मैं अभी इस शो में हूं।
रश्मि गुस्से में चिल्लाते हुए हिमांशी से कहती हैं कि बाहर जाकर उसको बोल देना कि मुझे अब इन मसलों में पड़ने की कोई जरुरत नहीं है। रश्मि की ये सब बातें सुनकर ऐसा लगता है कि वो अरहान खान से अब कोई भी बात नहीं करना चाहती। अब देखना ये है कि क्या रश्मि अरहान खान के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगी या बिग बॉस के साथ दोनों का रिश्ता भी खत्म हो जाएगा।