सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह खान (38 साल) का रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों की माने तो उनका निधन दिल से संबंधित बीमारी के चलते हुआ है। अब्दुल्लाह सलमान की बुआ के बेटे के बेटे थे।
अब्दुल्ला खान पहले सलमान खान के पैतृक शहर इंदौर में ही रहते थे और तकरीबन 10 साल पहले वो मुंबई में शिफ्ट हुए थे। मुंबई आने के बाद वो सलमान खान के एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ से जुड़ गए थे। यहां तक की सलमान के इस फाउंडेशन के तहत काम करने वाले ब्रांड ‘बीइंग स्ट्रॉन्ग’ के कर्ता-धर्ता थे और फिटनेस संबमधी उत्पादों के लेन देन में सक्रिय थे।
खबरों की माने तो अब्दुल्लाह खान बॉडी बिल्डिंग के बेहद शौकीन थे, और हट्टे-कट्टे थे, लेकिन डायबिटीज की शिकायत थी। दो दिन पहले उन्हें कुछ दिक्कत लगा तो खुद ही अंधेरी स्थित धीरूभाई कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हो गए थे, सलमान खान को पता चलते हुए उन्होंने इस अस्पताल से निकालकर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था.”
उनकी मौत की खबर आने के बाद सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना प्रकट करते हुए अंग्रेजी में लिखा – “विल ऑल्वेज लव यू” यानी “मैं हमेशा तुम्हें प्यार करता रहूंगा.”