सलमान खान ने आपनी नई फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की घोषणा कर दी है। इससे पहले 20 दिसम्बर 2019 को सलमान की फिल्म ‘दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाई। इस फिल्म से अभिनेता को काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछा खास कमाल नहीं दिखा पाई।

आपको बता दे कि सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर सलमान के फैन्स काफी उत्साहित हैं लेकिन हर तरफ इस बात का चर्चा है कि फिल्म में लीडिंग रोल में सलमान के ऑपोजिट किस हिरोइन को कास्ट किया जाएगा। अब इस बात से भी पर्दा उठ गया है। साजिद नाडियाडवाला जो इस फिल्म को प्रड्यूस करने के साथ ही इसकी स्क्रिप्ट भी लिख रहे हैं उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया है।

साजिद ने बताया है कि ऋतिक रोशन के ऑपोजिट ‘मोहन जोदारो’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े पहली बार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। साजिद ने कहा, ‘हाल में ‘हाउसफुल 4’ में पूजा के साथ काम करने के बाद हमें महसूस हुआ कि इस फिल्म के लिए वह परफेक्ट हैं। उनका स्क्रीन प्रजेंस गजब का है और सलमान के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी और साथ ही यह जोड़ी कहानी में फ्रेशनेस भी लाएगी।

‘कभी ईद कभी दिवाली’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी जिसका डायरेक्श फरहद सामजी करेंगे और यह ईद 2021 पर रिलीज होगी। इसके बाद साजिद ने कहा, ‘पहली बार सलमान की ‘जुड़वा’ भी ईद पर रिलीज हुई थी। यहां तक कि मेरे डायरेक्शन में बनी ‘किक’ भी ईद पर ही रिलीज हुई थी। ‘कभी ईद कभी दिवाली’ फिल्म की अक्टूबर में शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान और पूजा की एक साथ कई वर्कशॉप्स भी कराई जाएंगी जिससे की दोनों एक-दूसरे से सहज हो जाएं।

फैन्स को बता दे कि इस फिल्म में सलमान एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। पूजा का कैरक्टर एक छोटे शहर की लड़की का होगा जो सलमान के कैरक्टर से बिल्कुल अलग होगा वैसे तो पूजा ऐसे किरदार पहले भी साउथ की फिल्मों में कर चुकी हैं लेकिन इसीलिए पूजा को इस फिल्म के लिए चुना गया है। इस फिल्म में सलमान के ऐक्शन सीन भी होंगे।

अभी सलमान अपनी अगली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग में बिजी हैं। ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के बाद वह ‘किक 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे जो दिवाली 2021 पर रिलीज होगी।
