जिले के लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश में गाँव के ही एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मारपीट कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने गत 22 नवंबर को कुएं में मिली लाश की हत्या का खुलासा किया है। बताया जाता है कि लार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटियरा जगदीश में एक कुएं में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त आलम शाह पुत्र मुकद्दम निवासी-मटियरा जगदीश थाना लार जनपद देवरिया के रूप में हुई थी।
मृतक की पत्नी मसीहन खातुन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर गांव के ही अभियुक्त कप्तान सिंह के विरूद्ध जांच में जुटी थी इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लार तेज जगन्नाथ सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सहजौर चौराहे के पास से अभियुक्त कप्तान सिंह को गिरफ्तार किया कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह और मृतक घटना के दिन एक साथ शराब पीये थे तथा नशे में विवाद होने के कारण मृतक से मार-पीट हो गयी थी, जिससे मृतक के नाक पर काफी चोट आने के कारण उसे कुंए में फेंक दिया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।