1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: दो ट्रेनें जायेगी बिहार, 1181 मजदूरों को लेकर की जाएगी रवाना

सहारनपुर: दो ट्रेनें जायेगी बिहार, 1181 मजदूरों को लेकर की जाएगी रवाना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: दो ट्रेनें जायेगी बिहार, 1181 मजदूरों को लेकर की जाएगी रवाना

{ योगेश आर्या की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है ऐसे में मजदूर तबका पैदल ही अपने घर निकलने पर मजबूर हो गया है, हरियाणा, पंजाब अन्य राज्य से आए हुए मजदूरों को सहारनपुर के राधास्वामी मेजर सेंटर में रोका गया है।

सभी को वहां पर एहतियात के तौर पर 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया था, अब उनका समय पूरा हो गया है, पहले बिहार सरकार ने मजदूरों को बुलाने के लिए मना कर दिया था लेकिन फिर भी मजदूर पैदल चलकर हादसों का शिकार हो रहे थे।

ऐसे में बिहार सरकार ने मजदूरों को अपने घर वापस बुलाने का फैसला लिया है उसी क्रम में कल सहारनपुर से दो ट्रेन 1181मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना होगी, उसी का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार पीने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी बाहर का व्यक्ति स्टेशन पर ना आने पाय।

केवल उन्हीं मजदूरों को ट्रेन से भेजा जाएगा जो राधास्वामी मेजर सेंटर में अपना 14 दिन का क्वॉरेंटाइन समय पूरा कर चुके हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग व्यास मेजर सेंटर में काफी बिहार के लोग हैं जो पंजाब हरियाणा हिमाचल राज्यों से यहां तक पहुंचे हैं उनको हम सेंटर होम में रखे हैं

उनको अपने गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए यूपी गवर्नमेंट के द्वारा ट्रेन की व्यवस्था की गई है जो कल सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर आएंगे जो हमारे बाद बिहार के प्रवासी मजदूर हैं उनको हम रजिस्टर कर चुके हैं मेडिकल हो चुका है सिर्फ उन्हीं के लिए यह ट्रेन है।

दूसरे किसी के लिए यह ट्रेन नहीं है यह क्लियर होना बहुत जरूरी है कि यहां पर उन मजदूरों के लिए ट्रेन है जो हमारे सेंटर होम्स में है उनको यहां पर लाया जाएगा सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाया जाएंगे।

कल लगभग 12:00 सौ मजदूरों के लिए ट्रेन बुक हुआ है सहारनपुर रेलवे स्टेशन से, बाहर के लोगों को रोकने के लिए स्टेशन के चारों तरफ वे अरे गेटिंग कर दी जाएगी जिससे कि कोई भी बाहर का व्यक्ति स्टेशन के अंदर ना आ पाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...