1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी नीली बत्ती रखी गाड़ी

सहारनपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी नीली बत्ती रखी गाड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी नीली बत्ती रखी गाड़ी

{ योगेश आर्या की रिपोर्ट }

इस समय लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों को घर से फालतू निकलने के लिए मना किया जा रहा है, वही कुछ लोग लॉकडाउन में घर से निकलने के लिए पुलिस को चकमा देने वाले तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

सहारनपुर में एक मामला प्रकाश में आया है जब एसपी सिटी विनीत भटनागर मय पुलिस फोर्स के थाना सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट रोड पर चेकिंग कर रहे थे तभी उसी समय एक आल्टो कार जिसका नंबर UP11B – 4746 था और उस गाड़ी में फ्रंट शीशे के अंदर डेस्क बोर्ड पर नीली बत्ती सजी हुई थी।

इस बाबत जब एसपी सिटी महोदय ने उनसे पूछा कि यह गाड़ी किसकी है तो उन्होंने गाड़ी को ज्वाइंट डायरेक्टर की बताया, लेकिन बहराल गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा जब कोई सटीक जवाब नहीं मिला तो पुलिस द्वारा गाड़ी का चालान कर दिया गया।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि इस समय लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, कोई एसपीओ लिखकर, तो कोई पुलिस लिखकर, तो कोई स्वयं को नगर निगम का कर्मचारी बताकर, लोग फालतू में घरों से बाहर निकल रहे हैं, इस बात को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...